Logo
s

भौतिकी किसे कहते हैं? | भौतिकी की शाखाएँ

By: RF competition   Copy       Share
 (478)          9961

भौतिकी की परिभाषा

विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत प्राकृतिक घटनाओं को कुछ परिकल्पनाओं, सिद्धान्तों एवं नियमों के द्वारा समझने का प्रयास किया जाता है, भौतिकी कहलाती है। इसके अन्तर्गत मुख्य रूप से प्रकृति तथा प्राकृतिक घटनाओं का अध्ययन किया जाता है। 'भौतिकी' शब्द संस्कृत भाषा से लिया गया है। भौतिकी को अंग्रेजी में 'फिजिक्स' कहते हैं। फिजिक्स शब्द ग्रीक भाषा के शब्द 'फ्यूसिस' से उत्पन्न हुआ है। फ्यूसिस शब्द का अर्थ 'प्रकृति' होता है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
भौतिकी के प्रमुख उपकरण एवं उनके आविष्कारक

भौतिकी का कार्यक्षेत्र

भौतिकी के अन्तर्गत प्रकृति की छोटी-से-छोटी तथा बड़ी-से-बड़ी घटनाओं का अध्ययन किया जाता है। इस प्रकार भौतिकी का कार्यक्षेत्र अत्यन्त विस्तृत है। इसके अन्तर्गत विभिन्न भौतिक राशियों जैसे– लम्बाई, द्रव्यमान, समय, ऊर्जा, बल, वेग, त्वरण आदि के अत्यन्त सूक्ष्मतम से लेकर अत्यन्त विशालतम परिमाण का अध्ययन किया जाता है। भौतिकी के अन्तर्गत एक परमाणु के नाभिक से लेकर विस्तृत ब्रह्माण्ड का भी अध्ययन किया जाता है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
भौतिक राशियाँ एवं उनके प्रकार

भौतिकी की शाखाएँ

भौतिकी की प्रमुख शाखाएँ निम्नलिखित हैं–
1. यान्त्रिकी तथा पदार्थ के सामान्य गुण
2. ऊष्मा तथा ऊष्मागतिकी
3. विद्युत् तथा विद्युतगतिकी
4. प्रकाश
5. चुम्बकत्व
6. ध्वनि
7. आधुनिक भौतिकी।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
किलोमीटर को सेन्टीमीटर में कैसे बदलें | मात्रकों का रूपान्तरण

आधुनिक भौतिकी की शाखाएँ

आधुनिक भौतिकी की प्रमुख शाखाएँ निम्नलिखित हैं–
1. परमाण्वीय तथा नाभिकीय भौतिकी
2. क्वाण्टम भौतिकी
3. कण भौतिकी
4. ठोस अवस्था भौतिकी
5. संघनित द्रव्य भौतिकी
6. इलेक्ट्रॉनिकी
7. नैनो भौतिकी।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. एकविमीय, द्विविमीय एवं त्रिविमीय गतियाँ | Motion In One, Two And Three Dimensions
2. भौतिक अवधारणाएँ– दूरी और विस्थापन | Physical Concepts– Distance And Displacement
3. चाल और वेग में क्या अन्तर है? | चाल और वेग की परिभाषा || Speed And Velocity
4. त्वरण और मन्दन किसे कहते हैं? | What Is Acceleration And Deceleration?
5. बल क्या होता है? | बल के प्रभाव

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

Comments 0
No comments yet. Be the first to comment!

Post Your Comment

3 + 9 = ? Simple math to prevent spam

Categories

Subscribe