Logo
s

मैया मैं नाहीं दधि खायो― सूरदास

By: RF Competition   Copy       Share
 (121)          2628

"सूर के बालकृष्ण"

मैया मैं नाहीं दधि खायो।
ख्याल परे ये सखा सबै मिलि, मेरे मुख लपटायो।
देखि तुही सींके पर भाजन, ऊँचे धर लटकायो।
तुही निरखि नान्हे कर अपने, मैं कैसे करि पायो।
मुख दधि पोंछि कहत नंदनंदन, दोना पीठ दुरायो।
डारि साँट मुसुकाई तबहि, गहि सुत को कंठ लगायो।
बालविनोद मोद मन मोह्यो, भक्ति प्रताप दिखायो।
सूरदास प्रभु जसुमति के सुख, शिव विरँचि बौरायो।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. शब्द क्या है- तत्सम एवं तद्भव शब्द
2. देशज, विदेशी एवं संकर शब्द
3. रूढ़, योगरूढ़ एवं यौगिकशब्द
4. लाक्षणिक एवं व्यंग्यार्थक शब्द
5. एकार्थक शब्द किसे कहते हैं ? इनकी सूची
6. अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं उनकी सूची
7. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (समग्र शब्द) क्या है उदाहरण
8. पर्यायवाची शब्द सूक्ष्म अन्तर एवं सूची
9. शब्द– तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, रुढ़, यौगिक, योगरूढ़, अनेकार्थी, शब्द समूह के लिए एक शब्द
10. हिन्दी शब्द- पूर्ण पुनरुक्त शब्द, अपूर्ण पुनरुक्त शब्द, प्रतिध्वन्यात्मक शब्द, भिन्नार्थक शब्द
11. द्विरुक्ति शब्द क्या हैं? द्विरुक्ति शब्दों के प्रकार

संदर्भ― प्रस्तुत पद्य सूर के बालकृष्ण नामक शीर्षक से लिया गया है। इसकी रचना महाकवि सूरदास ने की है।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. 'ज' का अर्थ, द्विज का अर्थ
2. भिज्ञ और अभिज्ञ में अन्तर
3. किन्तु और परन्तु में अन्तर
4. आरंभ और प्रारंभ में अन्तर
5. सन्सार, सन्मेलन जैसे शब्द शुद्ध नहीं हैं क्यों
6. उपमेय, उपमान, साधारण धर्म, वाचक शब्द क्या है.
7. 'र' के विभिन्न रूप- रकार, ऋकार, रेफ
8. सर्वनाम और उसके प्रकार

प्रसंग― प्रस्तुत पद्य में माँ यशोदा से बालक कृष्ण की शिकायत की जाती है। इस पर बालक कृष्ण अपनी माता को सफाई देते हुए कहते हैं कि, माँ मैंने दही नहीं खाया है।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. मित्र को पत्र कैसे लिखें?
2. परिचय का पत्र लेखन
3. पिता को पत्र कैसे लिखें?
4. माताजी को पत्र कैसे लिखें? पत्र का प्रारूप
5. प्रधानपाठक को छुट्टी के लिए आवेदन पत्र

महत्वपूर्ण शब्द― दधि- दही, सींके- छींके, भाजन- पात्र या बर्तन, निरखि- देखिए, नान्हें- छोटे-छोटे, कर- हाथ, नंदनंदन- नंद का पुत्र, दुरायो- छिपाना, साँट- डंडी, सुत- पुत्र, कंठ- गला, बालविनोद- बच्चों द्वारा की जाने वाली मनमोहक क्रियाएँ, मोद- हर्ष या आनंद, मोह्यो- मोहित हो जाना, जसुमति- यशोदा।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों हेतु 'गाय' का निबंध लेखन
2. निबंध- मेरी पाठशाला

व्याख्या― बालक कृष्ण की माँ यशोदा से शिकायत की जाती है कि उन्होंने छिपकर दही खाया है। इस विषय पर बालक कृष्ण अपनी ओर से सफाई देते हुए कहते हैं कि, माँ मैंने दही नहीं खाया है। मुझे अभी याद आया कि मेरे सभी शाखाओं ने मिलकर मेरे मुँह पर दही लगा दिया है। आगे बालक कृष्ण कहते हैं कि माँ तूने तो सींके पर दही का बर्तन रखकर उसे ऊँचाई पर लटका दिया है। अब तू ही देख मेरे छोटे-छोटे हाथ उस दही के बर्तन तक कैसे पहुँच सकते हैं। यह कार्य मैं कैसे कर सकता हूँ। मुँह से दही को पोछते हुए नंदनंदन बालक श्री कृष्ण दही का दोना पीठ के पीछे छिप लेते हैं। यह सब देखकर माँ यशोदा अपनी डंडी को नीचे छोड़ मुस्कुराने लगती हैं और अपने पुत्र को गले से लगा लेती हैं। बालक कृष्ण की मनमोहक क्रियाएँ मन को मोहने वाली हैं और हर्ष प्रदान करने वाली हैं। यहाँ श्री कृष्ण के प्रति भक्ति-भाव स्पष्ट दिखाई देता है। सूरदास जी कहते हैं कि, बालक कृष्ण की माँ यशोदा के इस सुख के सामने भगवान शिव जी उन्मत्त हैं।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. समास के प्रकार, समास और संधि में अन्तर
2. संधि - स्वर संधि के प्रकार - दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण और अयादि
3. वाक्य – अर्थ की दृष्टि से वाक्य के प्रकार
4. योजक चिह्न- योजक चिह्न का प्रयोग कहाँ-कहाँ, कब और कैसे होता है?
5. वाक्य रचना में पद क्रम संबंधित नियम
6. कर्त्ता क्रिया की अन्विति संबंधी वाक्यगत अशुद्धियाँ

काव्य सौंदर्य― प्रस्तुत पद्य में ब्रज भाषा का प्रयोग किया गया है। बालक कृष्ण की मनोहारी क्रियाओं का सटीकता के साथ अंकन किया गया है। यहाँ प्रयुक्त किया गया प्रमुख अलंकार अनुप्रास है। इसके साथ ही छंद विधान भी किया गया है। यह वात्सल्य रस का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. विराम चिन्हों का महत्व
2. पूर्ण विराम का प्रयोग कहाँ होता है || निर्देशक एवं अवतरण चिह्न के उपयोग
3. लोकोक्ति और मुहावरे में अंतर भाषा में इनकी उपयोगिता
4. प्रेरणार्थक / प्रेरणात्मक क्रिया क्या है ? इनका वाक्य में प्रयोग
5. पुनरुक्त शब्द एवं इसके प्रकार | पुनरुक्त और द्विरुक्ति शब्दों में अन्तर

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

Comments 0
No comments yet. Be the first to comment!

Post Your Comment

9 + 4 = ? Simple math to prevent spam

Categories

Subscribe