Logo
s

सर्वनाम क्या है? | संज्ञा और सर्वनाम में अन्तर || सर्वनाम के प्रकार

By: RF competition   Copy       Share
 (293)          2617

सर्वनाम

वे विकारी शब्द जो पूर्वापर सम्बन्ध के आधार पर किसी संज्ञा शब्द के स्थान पर आते हैं, सर्वनाम कहलाते हैं।
उदाहरण– तुम, वह, मैं, हम, वे, यह, वहाँ, यहाँ, उसे, उसने, उसको, तुम्हें आदि।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
संज्ञा से सर्वनाम, विशेषण और क्रिया कैसे बनते हैं?

संज्ञा और सर्वनाम में अन्तर

संज्ञा व सर्वनाम दोनों में अन्तर होता है। संज्ञा के माध्यम से किसी व्यक्ति या वस्तु के नाम का बोध होता है। सर्वनाम के द्वारा पूर्वापर सम्बन्ध के आधार पर किसी व्यक्ति या वस्तु का बोध होता है। 'बालिका' शब्द संज्ञा है। बालिका कहने पर केवल एक लड़की का बोध होता है। इसके अतिरिक्त किसी अन्य संज्ञा (जैसे- सड़क, मकान आदि) का बोध नहीं होता। 'वह' एक सर्वनाम है। 'वह' कहने से पूर्वापर सम्बन्ध के अनुसार लड़की, सड़क, मकान आदि का बोध हो सकता है।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
संज्ञा क्या है? | संज्ञा के प्रकार– व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, द्रव्यवाचक, समूहवाचक, भाववाचक

सर्वनाम के प्रकार

हिन्दी व्याकरण में सर्वनाम के मुख्य रूप से छः प्रकार हैं–
1. पुरुषवाचक सर्वनाम
2. निजवाचक सर्वनाम
3. निश्चयवाचक सर्वनाम
4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
5. सम्बन्धबोधक सर्वनाम
6. प्रश्नवाचक सर्वनाम।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
रसों का वर्णन - वीर, भयानक, अद्भुत, शांत, करुण

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

Comments 0
No comments yet. Be the first to comment!

Post Your Comment

6 + 9 = ? Simple math to prevent spam

Categories

Subscribe