Logo
s

सम्बन्धवाचक सर्वनाम और प्रश्नवाचक सर्वनाम क्या होते हैं?

By: RF competition   Copy       Share
 (303)          2161

सम्बन्धवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम शब्द से वाक्य में किसी अन्य सर्वनाम से सम्बन्ध स्थापित होता है, उसे 'सम्बन्धवाचक सर्वनाम' कहा जाता है। अर्थात् जिस सर्वनाम से एक बात का दूसरी बात से सम्बन्ध ज्ञात होता है, उसे सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहा जाता है।
जैसे– वे, जो, सो, जिसने, जिसकी, उसकी, उसने, जिसमें, उसमें, जो-वह आदि।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
निश्चयवाचक सर्वनाम और अनिश्चयवाचक सर्वनाम क्या होते हैं?

उदारहण–
1. जो पढ़ाई नहीं करेगा, वह फेल हो जाएगा।
2. वह कौन है, जो खाना खा रहा है।
3. जो मेहनत करेगा, सो मीठा फल प्राप्त करेगा।
4. वह कौन है, जो खेल रही है।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
निजवाचक सर्वनाम क्या होते हैं?

प्रश्नवाचक सर्वनाम

वे सर्वनाम शब्द जिनसे प्रश्न का बोध होता है, 'प्रश्नवाचक सर्वनाम' कहलाते हैं। प्रश्न करने के लिए इन्हीं सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
जैसे– कौन, क्या, कब, क्यों आदि।
'कौन' का प्रयोग चेतन संज्ञा और 'क्या' का प्रयोग अचेतन संज्ञा के लिए किया जाता है।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
पुरूषवाचक सर्वनाम – उत्तमपुरूष, मध्यमपुरूष और अन्यपुरूष

उदाहरण–
1. कौन काम करेगा।
2. तुम क्या खेल रहे हो।
3. घर में कौन-कौन हैं।
4. यह घर किसका है।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
सर्वनाम क्या है? | संज्ञा और सर्वनाम में अन्तर || सर्वनाम के प्रकार

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

Comments 0
No comments yet. Be the first to comment!

Post Your Comment

5 + 7 = ? Simple math to prevent spam

Categories

Subscribe