× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

भारतीय पर्वतीय प्रदेश– ट्रांस (परा) हिमालय

By: RF competition   Copy    Share
 (453)          1907

ट्रांस (परा) हिमालय

ट्रांस (परा) हिमालय, महान हिमालय (वृहद् हिमालय) के उत्तर में अवस्थित है। इस हिमालय को 'तिब्बतियन हिमालय' भी कहा जाता है, क्योंकि इस श्रेणी का अधिकांश भाग तिब्बत में स्थित है। ट्रांस हिमालय में वनस्पतियों का अभाव है। इस हिमालय का निर्माण वृहद् हिमालय से पहले हो चुका था। ट्रांस हिमालय वृहद् हिमालय से ITSZ द्वारा अलग होता है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत के राज्य एवं उनकी राजधानियाँ | भारतीय राज्यों से सम्बन्धित जानकारियों का विवरण
2. भारत के केन्द्र शासित प्रदेश एवं उनकी राजधानियाँ | केन्द्र शासित प्रदेशों से सम्बन्धित जानकारियाँ

पर्वत चोटियाँ

ट्रांस हिमालय की प्रमुख पर्वत चोटियाँ निम्नलिखित हैं–
1. गॉडविन ऑस्टिन– गॉडविन ऑस्टिन की ऊँचाई 8,611 मीटर है। यह भारत की सबसे ऊँची चोटी तथा विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है।
2. राकापोशी– यह विश्व की सबसे तीव्र ढाल वाली चोटी है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. विश्व की प्रमुख जलसंधियाँ | Major Straits Of The World
2. ऊर्जा के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक स्रोत | Conventional And Non-Conventional Sources Of Energy
3. सूर्य क्या है? | नाभिक, प्रकाश मण्डल, वर्ण मण्डल || What Is Sun? | Nucleus, Photosphere, Chromosphere
4. ग्रह क्या है? | पार्थिव ग्रह और जोवियन ग्रह || What Is Planet? | Terrestrial Planets And Jovian Planets
5. भारत के विभिन्न नाम | भारत की लम्बाई-चौड़ाई, स्थलीय सीमाएँ, तट रेखाएँ, क्षेत्रफल

पर्वत श्रेणियाँ

ट्रांस हिमालय की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ निम्नलिखित हैं–
1. काराकोरम और कैलाश श्रेणी– काराकोरम पर्वत श्रेणी पश्चिम की ओर पामीर गाँठ तथा पूर्व की ओर कैलाश श्रेणी तक विस्तृत है। इस पर्वत श्रेणी में विभिन्न ग्लेशियरों का विकास हुआ है। इनमें विश्व प्रसिद्ध सियाचिन, बाल्टोरो, बियाफो, हिस्पर ग्लेशियर आदि प्रमुख हैं। काराकोरम श्रेणी को 'उच्च एशिया की रीढ़' कहा जाता है।
2. लद्दाख और जास्कर श्रेणी– सिंधु नदी, ट्रांस हिमालय की जास्कर और लद्दाख श्रेणी के मध्य से होकर प्रवाहित होती है। यह नदी लद्दाख श्रेणी को 'बुंजी' नामक स्थान पर काटकर भारत की सबसे गहरी गार्ज का निर्माण करती है। इस गार्ज की गहराई 5,200 मीटर है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारतीय वनस्पति के प्रकार एवं विशेषताएँ | Types And Characteristics Of Indian Plants
2. भारत में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन (वर्षा वन) | Tropical Evergreen Forest (Rain Forest) In India
3. भारत में उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन (मानसूनी वन) | Tropical Deciduous Forest (Monsoon Forest) In India
4. नागफनी की पत्तियाँ छोटी और काटेदार क्यों होती हैं? | भारत में कटीले वन एवं झाड़ियाँ | Information About Thorny Forests
5. पर्वतीय क्षेत्रों के वृक्ष शंकुधारी क्यों होते हैं? | पर्वतीय वन || Mountain Forests

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 2 + 5 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ