× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

सिन्धु (हड़प्पा) सभ्यता का पतन कैसे हुआ?

By: RF competition   Copy    Share
 (471)          1775

सिन्धु सभ्यता का पतन

हड़प्पा सभ्यता (सिन्धु सभ्यता) अपने अन्तिम समय में पतन (विनाश) की ओर उन्मुख थी। अन्त में इसका पतन हो गया। द्वितीय सहस्राब्दी ई.पू. के मध्य तक यह सभ्यता पूर्णतः लुप्त हो चुकी थी। इस सभ्यता के पतन (विनाश) के लिये कोई एक कारण उत्तरदायी नहीं था। इस सभ्यता के पतन के लिए अनेक कारण उत्तरदायी थे। कई इतिहासकारों ने इस सभ्यता के पतन के विषय में अपने-अपने मत प्रस्तुत किये हैं। सिन्धु सभ्यता का क्रमिक पतन हुआ। यह सभ्यता नगरीय सभ्यता से ग्रामीण सभ्यता में पहुँच गयी।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
हड़प्पा (सिन्धु) सभ्यता के लोगों का धर्म, देवी-देवता एवं पूजा-पाठ

सिन्धु सभ्यता के विषय में इतिहासकारों के मत

हड़प्पा सभ्यता (सिन्धु सभ्यता) के पतन के विषय में अपने मत प्रस्तुत करने वाले प्रमुख इतिहासकार एवं उनके द्वारा दिये गये मत निम्नलिखित हैं–
1. जॉन मार्शल, अर्नेस्ट मैके और एस.आर. राव– बाढ़
2. गार्डन चाइल्ड एवं व्हीलर– बाह्य एवं आर्यों के आक्रमण
3. एम. आर. साहनी– भूतात्त्विक परिवर्तन अथवा जलप्लावन
4. ऑरेल स्टेइन और अमलानन्द घोष– जलवायु परिवर्तन
5. के.यू.आर. कनेडी– प्राकृतिक आपदा (मलेरिया, महामारी)
6. जॉन मार्शल– प्रशासनिक शिथिलता।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
सिन्धु सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता) में कृषि, पशुपालन एवं व्यापार

सिन्धु सभ्यता की देन

सिन्धु सभ्यता में प्रचलित प्रमुख वस्तुएँ एवं पद्धतियाँ निम्नलिखित हैं–
1. नगर नियोजन
2. दशमलव पद्धति पर आधारित माप-तौल प्रणाली
3. सड़कें एवं नालियों की व्यवस्था
4. मातृदेवी की पूजा
5. बहुदेववाद का प्रचलन
6. शिव पूजा
7. प्रकृति पूजा
8. जल का धार्मिक महत्त्व
9. योग का प्रचलन
10. स्वास्तिक और चक्र के प्रतीक के रूप में ताबीज
11. आभूषणों का प्रयोग
12. तंत्र-मंत्र का प्रयोग
13. अग्नि पूजा या यज्ञ
14. बहुफसली कृषि व्यवस्था
15. इक्कागाड़ी एवं बैलगाड़ी
16. मुहरों का उपयोग
17. आन्तरिक एवं बाह्य व्यापार
18. बन्दरगाहों की सहायता से विदेशी व्यापार आदि।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. सिन्धु सभ्यता के स्थलों से कौन-कौन सी वस्तुएँ प्राप्त हुईं
2. हड़प्पा सभ्यता (सिन्धु सभ्यता) का समाज एवं संस्कृति
3. हड़प्पा काल में शासन कैसे किया जाता था? | हड़प्पा (सिन्धु) सभ्यता की लिपि
4. सिन्धु सभ्यता के स्थल– हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, चन्हूदड़ो, लोथल
5. सिन्धु सभ्यता के प्रमुख स्थल– राखीगढ़ी, कालीबंगा, बनावली, धौलावीरा

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 2 + 9 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ