Logo
s

वाक्य रचना में पद क्रम संबंधित नियम | Vakya Rachana me PADKRAM ke niyam in Hindi

By: RF competition   Copy       Share
 (51)          22039

वाक्य में पदक्रम-

'पद' का आशय शब्द से है। जब कोई 'शब्द' अकेले बोला या लिखा जाता है तब वह 'शब्द' होता है। किंतु जैसे ही उसका प्रयोग अन्य शब्दों के साथ मिलाकर वाक्य में कर लिया जाता है, तब उस वाक्य का प्रत्येक शब्द 'पद' कहलाता है। वाक्य में सभी प्रयुक्त सभी पदों (शब्दों) का एक निश्चित क्रम होता है। यदि शब्दों को निश्चित क्रम में प्रयोग किया जाता है तो पाठक या श्रोता के द्वारा सार्थक अर्थ ग्रहण कर लिया जाता है। यदि पदों का क्रम बिगाड़ कर लिखा जाता है तो वाक्य का सार्थक अर्थ ग्रहण करना दूभर होता है।
आइए इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. समास के प्रकार, समास और संधि में अन्तर
2. संधि - स्वर संधि के प्रकार - दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण और अयादि
3. वाक्य – अर्थ की दृष्टि से वाक्य के प्रकार
4. योजक चिह्न- योजक चिह्न का प्रयोग कहाँ-कहाँ, कब और कैसे होता है?

वाक्य-रचना की अशुद्धियाँ -

वाक्य रचना की अशुद्धियों में यहाँ केवल पदक्रम संबंधी अशुद्धियों को दूर करने का विचार किया जा रहा है।

पदक्रम संबंधी नियम

1. वाक्य में पहले कर्ता, फिर कर्म तथा अन्त में क्रिया आती है।
जैसे- बालक दूध पीता है।
2. यदि क्रिया अकर्मक है तो वाक्य में पहले कर्ता फिर क्रिया आती है।
जैसे- बालिका सोती है।
3. विस्मयादि बोधक शब्द वाक्य के आरंभ में आते हैं।
जैसे- हाय! वह मर गया।
4. जहाँ प्रश्नवाचक वाक्यों हाँ/नहीं उत्तर वाले प्रश्नों में 'क्या' प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के आरंभ में आते हैं तथा शेष प्रश्नवाचक शब्द प्रायः वाक्य के मध्य में आते हैं।
जैसे - क्या तुम मुंबई जाओगे ? (हाँ/ना)
दरवाजे पर कौन खड़ा है?
5. क्रिया-विशेषण शब्द, क्रिया के पूर्व आते हैं।
जैसे- वह धीरे-धीरे लिख रही है।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. 'ज' का अर्थ, द्विज का अर्थ
2. भिज्ञ और अभिज्ञ में अन्तर
3. किन्तु और परन्तु में अन्तर
4. आरंभ और प्रारंभ में अन्तर
5. सन्सार, सन्मेलन जैसे शब्द शुद्ध नहीं हैं क्यों
6. उपमेय, उपमान, साधारण धर्म, वाचक शब्द क्या है.
7. 'र' के विभिन्न रूप- रकार, ऋकार, रेफ
8. सर्वनाम और उसके प्रकार

नीचे के वाक्यों अशुद्ध हैं।

अ. आप पुस्तक क्या पढ़ेंगे?
आ. कितना वीभत्स दृश्य है, ओह ! यह !
इ. बीमार को शुद्ध भैंस का दूध पिलाइए।
ई. एक फूलों की माला लाओ।
उ. छब्बीस जनवरी का भारत के इतिहास में बहुत महत्व है।
ऊ. यह बहुत सुन्दर चित्र है।

उक्त वाक्यों को शुद्ध रूप में इस तरह लिखा जायेगा।
अ. क्या आप पुस्तक पढ़ेंगे?
आ. ओह ! यह ! कितना वीभत्स दृश्य है।
इ. बीमार को भैंस का शुद्ध दूध पिलाइए।
ई. फूलों की एक माला लाओ।
उ. भारत के इतिहास में छब्बीस जनवरी का बहुत महत्व है।
ऊ. यह चित्र बहुत सुन्दर है।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. शब्द क्या है- तत्सम एवं तद्भव शब्द
2. देशज, विदेशी एवं संकर शब्द
3. रूढ़, योगरूढ़ एवं यौगिकशब्द
4. लाक्षणिक एवं व्यंग्यार्थक शब्द
5. एकार्थक शब्द किसे कहते हैं ? इनकी सूची
6. अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं उनकी सूची
7. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (समग्र शब्द) क्या है उदाहरण
8. पर्यायवाची शब्द सूक्ष्म अन्तर एवं सूची
9. शब्द– तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, रुढ़, यौगिक, योगरूढ़, अनेकार्थी, शब्द समूह के लिए एक शब्द
10. हिन्दी शब्द- पूर्ण पुनरुक्त शब्द, अपूर्ण पुनरुक्त शब्द, प्रतिध्वन्यात्मक शब्द, भिन्नार्थक शब्द

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

https://youtu.be/hLFwmAPknuk
Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें.)
Comments 3
Rihan khan 02 Sep 2021, 01:40 AM
Hii
Hii
Hii
Hii
Hii


Uma raghuvanshi 31 Aug 2021, 12:37 PM
Kaksha 6 class ka message aane laga hai
Lakhan shilpkar 30 Aug 2021, 03:14 AM

Post Your Comment

1 + 9 = ? Simple math to prevent spam

Categories

Subscribe