× Home Blogs Category About Us Privacy Policy Disclaimer Our services Terms & Conditions Social Media Link Our Other Websites
Logo
s

TET (टेट) मॉडल टेस्ट पेपर - 2026 : शिक्षकों की पात्रता परीक्षा की जांच प्रश्न पत्र

By: RF Temre   Copy    Share
 (524)          841

सेवारत शिक्षकों हेतु TET : स्वयं का टेस्ट लें

मॉडल टेस्ट पेपर - 2026
कुल प्रश्न - 150 | कुल अंक - 150 | समय - ढाई घंटे


पार्ट-A: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)

प्रश्न I. एक शिक्षक द्वारा पढ़ाये गये किसी अंश का ज्ञानार्जन उन बालकों में सबसे उत्तम तरीके से होना चाहिये जिनमें होगी -
(a) यांत्रिक बुद्धि
(b) अमूर्त बुद्धि
(c) सामाजिक बुद्धि
(d) उपरोक्त सभी

प्रश्न II. भ्रूणावस्था के बाद में माता की देखभाल आवश्यक होती है क्योंकि -
(a) इसकी कार्यक्षमता कम हो जाती है
(b) माता में चिड़चिड़ापन अधिक आ जाता है
(c) यह बहुत गंभीर हो जाती है
(d) उपरोक्त में कोई नहीं है।

प्रश्न III. 'समस्या समाधान' विधि से शिक्षण करने पर -
(a) बालकों में खोजी प्रवृत्ति का विकास होता है
(b) बालकों को कार्य करने में पूर्ण स्वतंत्रता होती है
(c) बालकों को सोचने समझने का अवसर मिलता है
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न IV. गामक विकास निम्न में से बालक के किस विकास से जुड़ा होता है?
(a) दैहिक विकास से
(b) संवेगात्मक विकास से
(c) सामाजिक विकास से
(d) उपरोक्त में से किसी से नहीं।

प्रश्न V. कोहलर के 'सूझ के सिद्धांत' के अनुसार बालक सूझ द्वारा बड़ी आसानी से सीखते हैं। सूझ द्वारा सीखना आधारित है बालकों की -
(a) संकल्लनात्मक स्थिति पर
(b) भावनात्मक स्थिति पर
(c) रचनात्मकता की स्थिति पर
(d) उपरोक्त से कोई कथन सही नहीं है।

प्रश्न VI. बाल विकास में 'वंशातुक्रम एवं वातावरण' दोनों महत्वपूर्ण तत्व हैं जिसमें -
(a) वंशातुक्रम पर हमारा वश नहीं जबकि वातावरण सुधारा जा सकता है।
(b) वंशातुक्रम माता-पिता के आचरणों पर निर्भर करता है वातावरण बाह्य अर्थों पर निर्भर करता है।
(c) वंशातुक्रम बालक के शारीरिक विकास पर प्रभाव डालता है जबकि बुद्धि पर नहीं, परन्तु वातावरण दोनों पर प्रभाव डालता है।
(d) उपरोक्त कथनों में से (a) व (b) सही हो सकते हैं।

प्रश्न VII. आपकी कक्षा से एक बालक अक्सर ही भाग जाता है उसकी कक्षा में उपस्थिति बनाये रखने हेतु आप करेंगे -
(i) बालक को दोबारा न भागने हेतु समझायेंगे।
(ii) उसे पढ़ने लिखने का कार्य बिल्कुल नहीं देंगे।
(iii) उसे शालेय गतिविधियों में भाग लेने का अवसर देंगे।
(iv) उसके माता-पिता को इस बात की सूचना देंगे।

प्रश्न VIII. किसी बालक का शारीरिक अवयवों पर आधारित समस्या नहीं है -
(a) पलकें बार-बार झपकना
(b) हकलाना
(c) अंगूठा चूसना
(d) बायें हाथ से अधिकांशतः कार्य करना।

प्रश्न IX. जन्म के पश्चात् एक बालक की समाजीकरण की प्रक्रिया में कौनसा कारक प्रभावशील नहीं है -
(a) बालक का अपनी मित्र मंडली में रहना
(b) अभिभावकों के पालन पोषण का तरीका
(c) बालक द्वारा अनुकरण करने का ढंग
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं।

प्रश्न X. शिक्षक केन्द्रित शिक्षण विधि का सबसे प्रमुख दोष है -
(a) बालक को व्यक्तिगत तौर पर सीखने का अवसर नहीं मिलता।
(b) पाठ्यक्रम पूर्वनिर्धारित होता है।
(c) सभी बालकों की सक्रीयता एवं रुचि का ध्यान नहीं रखा जाता।
(d) अध्यापन शिक्षक की रुचि पर निर्भर करता है।

प्रश्न XI. फ्रायड के अनुसार एक बच्चा यदि अपने दाँतों से नाखून कुतरता है तो समझना चाहिए -
(a) माता पिता का स्नेह बालक को नहीं मिल पा रहा है।
(b) बालक में यौन इच्छा जागृत हो गई है।
(c) बालक असुरक्षा की भावना महसूस कर रहा है।
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्रश्न XII. किसी बालक का मानसिक स्वास्थ्य बनाये रखने हेतु आवश्यक नहीं है -
(a) बालक को रुचिपूर्ण भोजन दिया जाये।
(b) बालक के मनोरंजन की उपयुक्त व्यवस्था की जाये।
(c) पजल्स एवं गेम्स खेलने दिया जाये।
(d) उसे कठिन कार्य सिखाया जाये।

प्रश्न XIII. 'संज्ञानात्मक विकास' का सिद्धांत निम्न में से किस मनोवैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया है -
(a) पियाजे
(b) थार्नडाइक
(c) स्किनर
(d) कोहलर

प्रश्न XIV. यदि किसी बच्चे का मन सदैव ही पढ़ने-लिखने में नहीं लगता तो मानना चाहिए कि -
(a) उसका मन हमेशा खेलों में लगा रहता है।
(b) बालक में निराशा ने घर कर लिया है।
(c) शिक्षक उसे पढ़ाने का कार्य नहीं कर रहा है।
(d) उसमें पढ़ने लिखने जन कौशल विकसित नहीं हुआ है।

प्रश्न XV. शिक्षक द्वारा बालक की परीक्षाओं का लाभ उठाया जा सकता है -
(a) बालकों का व्यक्तिगत शिक्षण करने में
(b) बालकों के पालकों को सूचित करने में
(c) बालकों के लिए अनुशासन निर्धारण करने में
(d) उपरोक्त सभी हेतु।

प्रश्न XVI. बहुजातीय कक्षा अध्यापन में शिक्षक को ध्यान रखना चाहिए -
(a) बालकों का अलग-अलग पाठ्यक्रम का निर्धारण करना।
(b) जातिवार वर्ग निर्धारण कर अध्यापन करना।
(c) समानता के आधार पर अध्यापन कार्य की व्यवस्था करना।
(d) बच्चों की जातिगत संस्कारों का ध्यान रखते हुए अध्यापन कार्य करना।

प्रश्न XVII. आपकी कक्षा में लिंग भेद के कारण अधिगमकर्ताओं को -
(a) भेद करते हुए अध्यापन करना उचित नहीं है।
(b) व्यक्तिगत शिक्षण करना सम्भव नहीं होता।
(c) एक साथ खेलने व गतिविधियों करने का अवसर दिया जाना उचित नहीं है।
(d) यौन शिक्षा दे पाना सम्भव नहीं है।

प्रश्न XVIII. एक शिक्षक के रूप में अपनी कक्षा के बच्चों के मनोभावों को समझना शिक्षक का परम दायित्व है जिससे -
(a) बालकों को सीखने के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
(b) उनकी अंतर्निहित प्रतिभाओं को उजागर किया जा सकता है।
(c) उनकी अभिव्यक्ति के कौशलों का विकास हो सकता है।
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्रश्न XIX. एक बालक अक्सर ही मनोवैज्ञानिक दबाव महसूस करता है यदि -
(a) शिक्षक लिखित अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने को कहता है।
(b) क्रमशः बच्चों को मौखिक अभिव्यक्ति देने को कहा जाता है।
(c) सामूहिक खेल एवं गतिविधियों में भाग लेने को कहा जाता है।
(d) उपरोक्त में कोई कथन सही नहीं है।

प्रश्न XX. संतुलित व्यक्तित्व की विशेषता नहीं है -
(a) आत्म चेतना का होना
(b) संवेगों का अस्थिर होना
(c) सामंजस्यता का होना
(d) दृढ़ इच्छा शक्ति होना।

प्रश्न XXI. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया जाना चाहिए -
(a) सामान्य बच्चों के साथ
(b) विशेष शिक्षकों द्वारा विशेष शिक्षण पद्धतियों के साथ
(c) विशिष्ट विद्यालयों में
(d) उपरोक्त में कोई नहीं।

प्रश्न XXII. 'अभिप्रेरणा' शिक्षण का संकेत है -
(a) कक्षा में शांति का रहना
(b) शिक्षक का पुनः शिक्षण करना
(c) गतिविधियों में सभी का भाग लेना
(d) एक दूसरे से बात न करना।

प्रश्न XXIII. किसी बालक का सृजनात्मक होना निर्भर करता है -
(a) अपनी अभिव्यक्ति हेतु चित्रों के प्रदर्शन में
(b) कुशलता में दक्ष होना
(c) कक्षा में शांति से बैठकर शिक्षा प्राप्त करना
(d) उपरोक्त में कोई नहीं कथन सही है।

प्रश्न XXIV. आपकी कक्षा में एक श्रवणबाधित बालक अध्ययनरत है, उसका अध्यापन आपकी किस क्रियाविधि से प्रभावित नहीं होगा -
(a) यदि आप उसका व्यक्तिगत अध्यापन करते हैं।
(b) उसे हियरिंग मशीन दिलाकर अध्यापन करेंगे।
(c) सामान्य बच्चों के साथ सामान्य रूप से पढ़ने देंगे।
(d) तेज आवाज में अध्यापन कार्य करते हैं।

प्रश्न XXV. जब बच्चा किसी वस्तु के बारे में तर्क लगाकर सोचना प्रारंभ कर देता है तो वह उसकी अवस्था कहलायेगी -
(a) संवेदी प्रेरक अवस्था
(b) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
(c) पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
(d) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था।

प्रश्न XXVI. बालकों के उत्तम अधिगम हेतु पालकों को -
(a) शिक्षक के साथ मेल जोल रखना चाहिए।
(b) बच्चों के साथ भावुकता से व्यवहार करना चाहिए।
(c) हमेशा तटस्थ बने रहना चाहिए।
(d) बच्चों को घर पर कड़े अनुशासन में रखना चाहिए।

प्रश्न XXVII. अंकित अक्सर ही कक्षा के अन्य विद्यार्थियों के साथ लड़ता-झगड़ता है, आप उसकी सुधारात्मक प्रक्रिया में करेंगे -
(a) बालक की उद्दंडता पर उसे सजा देंगे।
(b) उसे कक्षा क्रियाकलापों में व्यस्त रखेंगे।
(c) उसकी शिकायत प्रधानपाठक से करेंगे।
(d) उसे कक्षा से बाहर निकाल देंगे।

प्रश्न XXVIII. 'गेली' के अनुसार बहुआयामी बुद्धि के कारण -
(a) लोगों में अलग-अलग क्षमताएं पाई जाती हैं।
(b) लोग तरह-तरह के कार्य करने में सक्षम होते हैं।
(c) लोगों में नकारने की प्रवृत्ति कम पाई जाती है।
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्रश्न XXIX. वर्तमान में गतिविधि शिक्षण के कारण कुछ बच्चे खेल के मैदान में विविध क्रियाकलाप करते रहते हैं, बाहर से ग्रामीण लोग इसे देखकर समझते हैं कि विद्यालय में अनुशासन नहीं रहा। वे इस तरह के क्रियाकलापों के प्रति एतराज जताते हैं, आप उन्हें आश्वस्त करने हेतु करेंगे -
(a) विद्यालय में दूसरे अन्य कार्य भी हैं ऐसी जानकारी उन्हें देंगे।
(b) शासन द्वारा इसी तरह पढ़ाने के निर्देश हैं ऐसा बतायेंगे।
(c) बैठक रखकर इस प्रकार के शिक्षण की महत्ता बतायेंगे।
(d) यह प्रधानपाठक का कार्य है वे ही पालकों को आश्वस्त करेंगे।

प्रश्न XXX. बुद्धिमान बालक का लक्षण नहीं है -
(a) दिये गए गृहकार्य को पूरी तरह सही-सही करके लाना।
(b) किसी विषय सामग्री पर अमूर्त रूप से चिंतन करना।
(c) किसी लम्बी-चौड़ी विषय सामग्री को रट लेना।
(d) नई शाला में नये मित्रों के साथ दोस्ती कर लेना।


पार्ट-B: हिंदी भाषा (Hindi Language)

प्रश्न XXXI. हिंदी भाषा में पुनः शिक्षण करने से -
(a) विद्यार्थियों में अतिरिक्त भाषा योग्यता का विकास हो सकता है।
(b) भाषा में पढ़ने की दक्षता का विकास होता है।
(c) वर्तनीगत अशुद्धियों में सुधार किया जाता है।
(d) अप्राप्त दक्षता हेतु निदानात्मक शिक्षण किया जाता है।

प्रश्न XXXII. पाठों में चित्रों के संयोजन से -
(a) अवधारणाओं को स्पष्ट करने में सहायता मिलती है।
(b) पाठों की रोचकता में वृद्धि होती है।
(c) बालकों की विचार शक्ति में सहायक होते हैं।
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न XXXIII. यदि एक शिक्षक अपने शिक्षण में खेल व गतिविधियों का समावेश नहीं करता जिससे -
(a) बालकों का अभिव्यक्ति कौशल प्रभावित होगा।
(b) सीखने के प्रति बालकों में नीरसता बनी रहेगी।
(c) बालक कक्षा से भाग जायेंगे।
(d) छात्रों में पढ़ने का कौशल विकसित नहीं हो पायेगा।

प्रश्न XXXIV. अभिप्रेरणा के सिद्धांतानुसार शिक्षण कार्य में -
(a) विद्यार्थियों से विभिन्न तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं।
(b) सीखने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया जाता है।
(c) विद्यार्थियों को हमेशा व्यस्त रखा जाता है।
(d) उपरोक्त कथनों में से कोई नहीं।

प्रश्न XXXV. बहुकक्षा शिक्षण की सफलता निर्भर करती है -
(a) स्थानीय स्तर के शिक्षित व्यक्तियों के सहयोग पर।
(b) विषय वस्तु के उचित प्रबंधन पर।
(c) बैठक व्यवस्था के उचित प्रबंधन पर।
(d) उपरोक्त सभी पर।

प्रश्न XXXVI. भाषा के ग्राह्यात्मक कौशल हैं -
(a) बोलना और लिखना
(b) पढ़ना और लिखना
(c) सुनना और बोलना
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं।

प्रश्न XXXVII. प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण के सन्दर्भ में निम्न में से कौनसा कथन सत्य है -
(a) बच्चों की भाषा में आंचलिक शब्दों की संख्या अधिक होती है।
(b) बच्चों की भाषा समृद्ध होती है।
(c) व्याकरण के द्वारा बच्चों का भाषा ज्ञान बढ़ाया जा सकता है।
(d) बच्चों के भाषा ज्ञान में शिक्षक को साहित्यिक शब्दों का प्रयोग किया जाना चाहिए।

प्रश्न XXXVIII. बच्चों को गृहकार्य देने से -
(a) बच्चों की भाषा समृद्ध होती है।
(b) बच्चों को व्यस्त रखा जाता है।
(c) पालकों को बच्चों को शिक्षक द्वारा अध्यापन कराये जाने की सूचना मिलती है।
(d) सीखा हुआ ज्ञान समृद्ध होता है।

प्रश्न XXXIX. कक्षा पाँचवीं में भाषा शिक्षण कराये जाने का उद्देश्य है -
(a) अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास करना।
(b) विराम-चिन्हों का प्रयोग करने की क्षमता का विकास करना।
(c) लोकोक्तियों एवं मुहावरों का अर्थ समझना।
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न XL. लिखना कौशल के सन्दर्भ में निम्न में से कौनसा कथन उचित नहीं है -
(a) श्रुत लेखन से लिखने का अभ्यास होता है।
(b) लिखना कौशल के पश्चात पढ़ना कौशल सिखाना चाहिए।
(c) लिखित गृहकार्य देने से लेखन कौशल का विकास होता है।
(d) लिखना कौशल बोलना, पढ़ना व सुनना कौशल से अंतःसंबंधित है।

प्रश्न XLI. उपचारात्मक शिक्षण सफल हो सकता है यदि शिक्षक -
(a) समय व एक निश्चित अवधि में अध्यापन कार्य पूरा कर ले।
(b) समस्याओं के कारणों को सही ढंग से चिन्हित कर अध्यापन करे।
(c) सहायक शिक्षण सामग्री का प्रयोग करने पर।
(d) व्याकरण के नियमों से भलीभांति परिचित कराने पर।

प्रश्न XLII. आप एक बहुसांस्कृतिक कक्षा के कक्षा शिक्षक हैं, अपने अध्यापन में आप सबसे अधिक महत्व देंगे -
(a) धार्मिकता को बढ़ावा देने वाले पाठों का समुचित ढंग से अध्यापन कराना।
(b) सभी बच्चों को मिलकर किसी गतिविधि को करने का अवसर देना।
(c) बच्चों को भाषा-प्रयोग के अधिकाधिक अवसर देना।
(d) क्रमांक (b) व (c) सही हैं।

प्रश्न XLIII. मराठी की भाषा कक्षा में मराठीतर बच्चे मराठी भाषा को सीखने में कठिनाई का अनुभव करते हैं क्योंकि -
(a) मराठी के प्रति उनके मन में सम्मान नहीं होता।
(b) मराठी भाषा के ज्ञान को वे उचित नहीं समझते।
(c) मराठी और मराठीतर बच्चों की भाषा की संरचना में अंतर होता है।
(d) उपरोक्त कथनों में से कोई कथन उचित नहीं है।

प्रश्न XLIV. बच्चों का 'सुनना' कौशल का मूल्यांकन करने के लिए उपयुक्त प्रक्रिया है -
(a) बच्चों के द्वारा कहानी सुनना।
(b) शिक्षक द्वारा सुनी गई बात को अपने शब्दों में अभिव्यक्त करना।
(c) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।
(d) (विकल्प स्पष्ट नहीं)

प्रश्न XLV. भाषा सिखाने में एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य है -
(a) कक्षाओं में छात्रों के भिन्न-भिन्न स्तर का होना।
(b) कक्षा में बच्चों का विविध जाति वर्ग का होना।
(c) छात्रों के बहुभाषी होने पर उचित रणनीतियाँ तैयार करना।
(d) कक्षा में भाषा संसाधनों का अभाव।

गद्यांश: “राजा लक्ष्मणसिंह की मृत्यु के बाद विक्रमादित्य रामगढ़ के राजा हुए। राजा विक्रमादित्य का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण रानी अवंतीबाई को रामगढ़ के शासन की बागडोर अपने हाथों में लेनी पड़ी। उनकी सूझ-बूझ और राज-काज में दक्षता के कारण चारों ओर सुख-शांति और भाई-चारे का वातावरण निर्मित हुआ। इस समय भारत की कई रियासतों में अंग्रेजों का राज स्थापित हो चुका था। रामगढ़ पर एक नारी का शासन देखकर अंग्रेजों ने शासन की बागडोर अपने हाथों में ले ली। यह रानी के लिए बहुत बड़े अपमान की बात थी। इसी बीच राजा विक्रमादित्य, रानी और दो छोटे-छोटे बच्चों, अमनसिंह और शेरसिंह को रोते-बिलखते छोड़कर परलोक सिधार गए। इस दुःख और पीड़ा की घड़ी में भी रानी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पूरे विश्वास और साहस के साथ अपने राज्य की रक्षा का संकल्प लिया। रानी ने अंग्रेजों द्वारा नियुक्त सेवकों को अपने राज्य से निकाल दिया। वे अंग्रेजों के सामने घुटने टेकने वाली नारी नहीं वरन एक वीरांगना थीं। उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेने की ठानी।”

प्रश्न XLVI. रामगढ़ में सुख शांति और भाई चारे का वातावरण निर्मित हुआ जब -
(a) जब रानी अवंतीबाई ने सत्ता की बागडोर अपने हाथों में ली।
(b) अंग्रेजों द्वारा नियुक्त सेवकों को राज्य से निकाल दिया गया।
(c) लक्ष्मणसिंह के बाद विक्रमादित्य राजा बने।
(d) विक्रमादित्य जब परलोक सिधार गए।

प्रश्न XLVII. जब रानी अवंतीबाई ने सत्ता संभाली तब अंग्रेजों का अधिकार था -
(a) रामगढ़ पर
(b) अन्य रियासतों पर
(c) पूरे भारत पर
(d) उनका कहीं अधिकार नहीं था।

प्रश्न XLVIII. अंग्रेजों ने रामगढ़ के शासन की बागडोर अपने हाथों में लेने का कारण था -
(a) वे रामगढ़ को एक कमजोर राज्य समझते थे।
(b) अंग्रेजों से राजा विक्रमादित्य के संबंध खराब हो गए थे।
(c) वे रामगढ़ पर एक नारी का शासन अनुचित मानकर चलाना चाहते थे।
(d) लक्ष्मणसिंह की मौत के बाद विक्रमादित्य का शासन समिति नहीं समझते थे।

प्रश्न XLIX. रानी का शासन की बागडोर अपने हाथों में लेने का कारण था -
(a) अंग्रेज हमला करने को आतुर हो रहे थे।
(b) विक्रमादित्य एक अयोग्य शासक साबित हुए थे।
(c) रानी स्वयं स्वतंत्र साम्राज्य की तरह शासन करना चाहती थी।
(d) उपरोक्त में से कोई भी कथन उचित नहीं है।

प्रश्न L. 'रानी अवंतीबाई अंग्रेजों के सामने घुटने टेकने वाली नारी नहीं वरन वीरांगना थीं।' इस कथन में घुटने टेकने का आशय है -
(a) घुटने के बल खड़े होना
(b) घुटने के ऊपर खड़े होकर धनुष बाण चलाना
(c) बिना घुटना मुड़े विजय हासिल करना
(d) उपरोक्त कथनों में कोई कथन उचित नहीं है।

प्रश्न LI. 'सुख-शांति' शब्द में समास है -
(a) द्वंद्व समास
(b) द्विगु समास
(c) कर्मधारय समास
(d) कोई नहीं।

प्रश्न LII. निम्न में से किस शब्द में उपसर्ग जुड़ने से विपरीतार्थी शब्द बन गया है -
(a) परलोक
(b) अपमान
(c) दोनों
(d) दोनों नहीं।

प्रश्न LIII. गद्यांश का उचित शीर्षक हो सकता है -
(a) अंग्रेजों का लालच
(b) वीरांगना नारी अवंतीबाई
(c) अपना-अपना शासन
(d) रामगढ़ की कहानी।

कविता: “नौजवान था वह पंजाबी, गजब शेर दिल वाला, देश प्रेम का रस पीकर, वह बना हुआ था मतवाला। दिल में चैन, न नींद रात में, उसको कभी नहीं आती, भारत माता को परवशता अरि बेचैन बना जाती। आजादी की लौ पर मरने वाला वह परवाना था, हँस कर झूल गया फाँसी पर, भगत सिंह मस्ताना था।”

प्रश्न LIV. 'गजब शेर दिल वाला' से आशय है -
(a) शेर के समान साहसी होना।
(b) शेर की तरह दिल से सोचने वाला।
(c) शेर की तरह कठोर एवं निष्ठुर होना।
(d) शेर के साथ दिल से लड़ने वाला।

प्रश्न LV. भगत सिंह के मतवाला होने का कारण था -
(a) भगत सिंह ने सोमरस पी लिया था।
(b) पंजाबी लोग अक्सर मतवाले होते हैं।
(c) भगत सिंह के अन्दर देश प्रेम जागृत हो गया था।
(d) देश के लोगों ने उसे आजादी पाने मतवाला बना दिया था।

प्रश्न LVI. भगत सिंह को नींद न आने का कारण था -
(a) अंग्रेज लोग उसे सोने नहीं देते थे।
(b) उसे नींद न आने की आदत पड़ गई थी।
(c) भगत सिंह को व्यक्तिगत स्वतंत्रता नहीं थी।
(d) उपरोक्त में से कोई कथन सही नहीं है।

प्रश्न LVII. "आजादी की लौ पर मरने वाला वह परवाना था" पंक्ति में अलंकार है -
(a) अनुप्रास
(b) यमक
(c) उपमा
(d) भ्रांतिमान।

प्रश्न LVIII. 'परवशता' शब्द का पर्यायवाची है -
(a) अधीन
(b) परतंत्र
(c) पराधीन
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न LIX. 'नौजवान' शब्द का आशय है -
(a) जो युवा हो चुका है।
(b) जो जवान हो चुका है।
(c) जो सेना में भर्ती हो।
(d) उपरोक्त में से कोई सही नहीं है।

प्रश्न LX. उपरोक्त पंक्तियों में रस की प्रधानता है -
(a) हास्य रस
(b) वीर रस
(c) शृंगार रस
(d) भक्ति रस।


पार्ट-C: अंग्रेजी भाषा (English Language)

प्रश्न LXI. How will you teach best hearing skills to a class?
(a) Telling stories
(b) answering the sake of asking questions
(c) by asking students to write neatly
(d) none of these.

प्रश्न LXII. Monika is unable to pronounce the words 'Special' and 'Speech'. What will you do, as her teacher?
(a) make her to repeat the words with yourself.
(b) asking the entire class to repeat the words and telling Monika to hear these words.
(c) make Monika understand the meaning and sound pattern of these words.
(d) make Monika repeat the words many times.

प्रश्न LXIII. Dictation increases -
(a) Hearing skills
(b) Speaking skills
(c) Reading skills
(d) Writing skills.

प्रश्न LXIV. Group discussion helps in developing -
(a) good memory in the learners
(b) competition among learners
(c) ability of problem solving
(d) co-operation.

प्रश्न LXV. Remedial teaching is useful because -
(a) all learners learn with best methods.
(b) some who have not taken perfect maturity in subject matter, teacher gives them remedy.
(c) developing the writing skills.
(d) many learners not take part in studies.

प्रश्न LXVI. Which of the following statement is true?
(a) all learners have distinctive learning level.
(b) Teacher can teach without activity all subjects.
(c) A teacher should not care of grammar in primary level.
(d) None of these.

Passage: “It is generally acknowledged that children learn a lot from their parents. It is not so commonly admitted that parents learn a great deal from their children. As adults, it is easy to assume that we are always right, but the laugh was on me one beautiful day. My daughter Kanti knew how much I loved flowers. One day when she was of six years, she picked some branches from our neighbour's blossoming fruit tree. Realising she intended to please me, I didn't scold her, but chose a different approach. 'These are lovely, dear, but do you realise that if you had left them on the tree, each of these blossoms would have become a cherry?' 'No, they wouldn't have,' she said firmly. 'Oh, yes, they would have. Each of these blossoms would have grown into a cherry.' 'Well okay, mother if you insist,' she finally conceded, 'but they were plums last year.'”

प्रश्न LXVII. What is not commonly acknowledged is that -
(a) children learn a lot from their parents.
(b) parents teach their children a great deal.
(c) parents learn a great deal from their children.
(d) children learn a great deal inspite of their parents.

प्रश्न LXVIII. What the daughter plucked from the neighbour's garden were -
(a) some branches
(b) some flowers
(c) some branches with blossoms
(d) blossom branches with fruits.

प्रश्न LXIX. "The laugh was on me" means that -
(a) the writer was caught in the wrong
(b) the daughter was wrong
(c) people laughed at the writer
(d) the writer laughed at himself.

प्रश्न LXX. The writer did not scold the daughter because -
(a) she loved flowers
(b) she liked cherry blossoms
(c) she did not understand why her daughter had done so
(d) she decided to indirectly make her daughter realise her mistake.

प्रश्न LXXI. The writer was caught in the wrong because the daughter -
(a) proved that she had not picked the branch with blossom.
(b) reminded her that she loved flowers.
(c) reminded her that the branch with blossoms was from a plum tree.
(d) proved that those blossoms would not yield any fruit.

प्रश्न LXXII. Kanti wanted to please -
(i) Herself
(ii) me (writer)
(iii) mother
(iv) neighbour.

प्रश्न LXXIII. Which word is opposite of 'realised' -
(i) Unknown
(ii) uncommon
(iii) duplicated
(iv) ignore.

प्रश्न LXXIV. The sentence "It is generally acknowledged that children learn a lot from their parents" shows the 'Tense' -
(a) Present continuous
(b) present simple
(c) present perfect
(d) present perfect continuous.

प्रश्न LXXV. What will be suitable title of above passage?
(i) Child is a teacher
(ii) Learning of children
(iii) Understanding of children
(iv) None of these.


पार्ट-C / D (विकल्प: संस्कृत भाषा - Sanskrit Language)

प्रश्न LXXVI. 'अश्व' शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है -
(a) घोटकः
(b) तुरंगः
(c) विभा
(d) वाजी

प्रश्न LXXVII. 'अज्ञः' शब्द का विलोम शब्द है -
(a) बहुः
(b) विदितः
(c) विज्ञः
(d) प्रकटः

प्रश्न LXXVIII. पुरुष वाचक सर्वनाम मध्यमपुरुष बहुवचन रूप है -
(a) आवाम्
(b) तौ
(c) यूयम्
(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न LXXIX. 'दम्पत्ति' शब्द का वचन होगा -
(a) एकवचन
(b) द्विवचन
(c) बहुवचन
(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न LXXX. 'युवावस्था' संज्ञा है -
(a) व्यक्तिवाचक
(b) जातिवाचक
(c) भाववाचक
(d) गुणवाचक

प्रश्न LXXXI. 'घनश्याम' शब्द में समास है -
(a) तत्पुरुष
(b) कर्मधारय
(c) द्विगु
(d) बहुब्रीहि

प्रश्न LXXXII. "तथैव" शब्द का संधि विच्छेद है -
(a) तथा + एव
(b) तथ + एव
(c) तथा + ऐव
(d) तथे + ऐव

प्रश्न LXXXIII. "कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि ॥" उपरोक्त श्लोक किस रस का उदाहरण है -
(i) भयानक रस
(ii) वीर रस
(iii) शांत रस
(iv) भक्ति रस

प्रश्न LXXXIV. जिस छन्द के प्रथम चरण में क्रमशः तीन भगण तथा दो गुरु होते हैं, चरण के अन्त में यति होता है, वह छन्द कहलाता है -
(i) इन्द्रवज्रा
(ii) उपेन्द्रवज्रा
(iii) दोधक
(iv) शालिनी

प्रश्न LXXXV. "पुनरपि जननं पुनरपि मरणं पुनरपि जननी जठरे शयनम्। इह संसारे खलु दुस्तारे कृपया पाहे मुरारे ॥" उपरोक्त सूक्ति में अलंकार है -
(i) छकानुप्रास
(ii) श्रुत्युप्रास
(iii) लाटानुप्रास
(iv) उपरोक्त में कोई नहीं

प्रश्न LXXXVI. "श्रुत्वा" शब्द का अर्थ है -
(i) सुनने वाला
(ii) सुनाने वाला
(iii) सुनकर
(iv) सुनाकर

प्रश्न LXXXVII. संस्कृत शिक्षण में शब्द अर्थ विधि की विशेषता है -
(i) भाषा संबंधी परेशानी दूर होती है।
(ii) शब्दों का पूर्ण रूप से ज्ञान हो जाता है।
(iii) भाषा संबंधी तर्क शक्ति का विकास होता है।
(iv) संस्कृत में सारा भावार्थ लिखने में सहायता मिलती है।

प्रश्न LXXXVIII. संस्कृत व्याकरण के ज्ञान कराने हेतु उपयुक्त विधि है -
(i) अभ्यास विधि
(ii) अनुकरण विधि
(iii) सुनो और बोलो विधि
(iv) उपर्युक्त सभी

प्रश्न LXXXIX. संस्कृत में वर्तनीगत अशुद्धियों हेतु उपचार विधि है -
(a) ध्वनि साम्य विधि
(b) अनुकरण विधि
(c) उच्चारण विधि
(d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न XC. "तटमास्थिता ये भेकाः रटन्ति" का सही अनुवाद है -
(a) कमल के फूलों के अंदर भौरे मधुपान कर रहे हैं।
(b) कृषक वर्षा काल में तालाब के पानी से सिंचाई करते हैं।
(c) किनारे पर बैठे हुए मेढक र्र - र्र की आवाज निकाल रहे हैं।
(d) पपीहा पान तालाब के तट पर पीहू - पीहू की रट लगाये हुए हैं।


पार्ट-D: गणित (Mathematics)

प्रश्न XCI. हमारे दैनिक जीवन में उपयोग आने वाले बहुत सी ऐसी वस्तुएं ऐसी हैं जिनका कि गणित अध्यापन में सहयोग लिया जा सकता है, इन वस्तुओं के उपयोग करने के सीधे उद्देश्य हैं -
(a) शिक्षक अनावश्यक खर्च से बच जाते हैं।
(b) ऐसी वस्तुएं सुगमता से हासिल हो जाती हैं।
(c) अवधारणाओं के स्पष्टीकरण में आसानी होती है।
(d) इनके माध्यम से बालक भी अवधारणाओं को स्पष्ट कर सकते हैं।

प्रश्न XCII. कक्षा 4 के बच्चों को संख्याओं के बीच तुलना करना सिखाना है, आप बच्चों को बतायेंगे - कि
(a) जिस संख्या में अंकों का मान बड़ा होगा वही संख्या बड़ी होगी।
(b) जिस संख्या में शेरे अंक नौ हों वह संख्या बड़ी होगी।
(c) जिस संख्या में अधिक अंक होंगे वही संख्या बड़ी होगी।
(d) उपरोक्त प्रकारों से तुलना करना संभव नहीं है।

प्रश्न XCIII. समरूप एवं सर्वांगसम वृत्तों में -
(a) सभी समरूप वृत्त सर्वांगसम हो सकते हैं।
(b) सभी सर्वांगसम वृत्त समरूप हो सकते हैं।
(c) समरूप एवं सर्वांगसम वृत्तों के बीच कोई संबंध नहीं है।
(d) उपर्युक्त कथनों से स्पष्टता जाहिर नहीं होती।

प्रश्न XCIV. प्राथमिक स्तर पर सममित आकृतियों की समझ स्पष्ट करने के लिए आवश्यक है कि -
(a) उन्हें कागज पर विभिन्न आकार बनाकर सिखाया जाये।
(b) विभिन्न परिवेशीय वस्तुओं की समझ विकसित की जाये।
(c) श्यामपट पर ऐसी आकृतियाँ उकेरी जायें जिससे अवधारणा स्पष्ट हो जाये।
(d) परिवेशीय ऐसी वस्तुएं जिनको तह करने पर एक-दूसरे को पूरा ढंक लें, उनसे समझाया जाये।

प्रश्न XCV. गणित में संख्याओं का ऐसा कौनसा प्रकार है जिससे जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग की अवधारणा स्पष्ट नहीं की जा सकती -
(a) प्राकृत संख्याएँ
(b) पूर्णांक संख्याएं
(c) क्रमसूचक संख्याएँ
(d) गणन संख्याएँ

प्रश्न XCVI. कक्षा दूसरी एवं तीसरी के बच्चों को किस लिपि के अंकों द्वारा अध्यापन कराया जाता है -
(a) देवनागरी लिपि
(b) हिन्दू-अरेबिक लिपि
(c) रोमन लिपि
(d) फारसी लिपि

प्रश्न XCVII. कक्षा 4 एवं 5 के बच्चों में संख्याओं को पढ़ पाने की दक्षता के विकास के लिए शिक्षक को करना चाहिए -
(a) संख्याओं का जोड़ना व घटाना
(b) पहाड़े का ज्ञान कराना
(c) संख्याओं को शब्दों में एवं अंकों में लिखाने का अभ्यास
(d) स्थानीय मान की समझ विकसित करना।

प्रश्न XCVIII. नीचे दिये गये प्रतिरूप को देखकर खाली जगह हेतु उपयुक्त विकल्प का चयन करें: 2/3, 6, 12, 24, 48, 72 ...
(a) 240/360
(b) 220/340
(c) 180/310
(d) 260/380

प्रश्न XCIX. किन दो कोणों के लिए स्थिति समान हो सकती है -
(a) शून्य व सम्पूर्ण कोण
(b) आसन्न व पूरक कोण
(c) सम्पूरक एवं आसन्न कोण
(d) उपरोक्त सभी हेतु।

प्रश्न C. एक वृत्त को व्यास के द्वारा दो बराबर भागों में बाँटा गया है। पहले भाग को पुनः तीन बराबर भागों में बाँटा गया है और दूसरे भाग को चार बराबर भागों में बाँटा गया है। मूल वृत्त का कितना भाग छायांकित है (चित्रानुसार) -
(a) 4/7
(b) 5/8
(c) 3/5
(d) 2/7

प्रश्न CI. दो अंकीय संख्याओं के ऊर्ध्व तिर्यक गुणन की प्रक्रिया में पहले चरण में क्या करना होता है -
(a) बायीं ओर के अंकों का ऊर्ध्व गुणन
(b) दायीं ओर के अंकों का ऊर्ध्व गुणन
(c) दायीं व बायीं ओर के अंकों का तिर्यक गुणन
(d) अभीष्ट गुणनफल का आकलन।

प्रश्न CII. भार एवं धारिता मापन हेतु आवश्यक बात है कि बालकों को -
(a) संख्याओं का ज्ञान हो
(b) जोड़ना घटाना संक्रिया का ज्ञान हो
(c) छोटी-बड़ी इकाइयों का ज्ञान हो
(d) उपरोक्त में कोई नहीं।

प्रश्न CIII. रेलवे घड़ी में 18 घंटा 30 मिनट का समय हुआ है, यह समय होगा -
(a) अपरान्ह
(b) संध्याकाल
(c) दोनों
(d) दोनों नहीं।

प्रश्न CIV. प्राथमिक स्तर बालकों को मुद्रा का ज्ञान कराया जाना आवश्यक है क्योंकि -
(a) मुद्रा संबंधी जोड़ घटाना आदि के प्रश्न हल कर सके।
(b) अपने दैनिक जीवन में मुद्रा का महत्व जान सके।
(c) मुद्रा के चलन से जीवनोपयोगी सुविधाओं को जान सके।
(d) व्यवहारगत लेन-देन में दक्ष बन सके।

प्रश्न CV. किसी पूर्णांक संख्या का किसी भिन्न में गुणा करते हैं तो उस पूर्णांक की गुणा क्रिया की जाती है -
(a) भिन्न के अंश में
(b) भिन्न के हर में
(c) भिन्न के अंश व हर दोनों में
(d) पूर्णांक को विभाजित कर अंश व हर में।

प्रश्न CVI. बालकों में तार्किक सोच विकसित करने हेतु आवश्यक है -
(a) किसी समस्या के समाधान ढूँढने को प्रोत्साहित करना।
(b) अभ्यास हेतु दिये गये प्रश्नों को पूरा कराना चाहिए।
(c) अनुप्रयोग से संबंधित प्रश्नों को हल कराना चाहिए।
(d) क्रमांक (a) केवल इस हेतु खरा उतरने में सहायक नहीं लगता।

प्रश्न CVII. गणित विषय को बालकों के पाठ्यक्रम में स्थान देने हेतु आवश्यक बात नहीं है -
(a) बालकों को व्यवहारिक ज्ञान देना आवश्यक है।
(b) बालकों में व्यावसायिक मूल्यों की स्थापना करना आवश्यक है।
(c) देश की सुरक्षा हेतु युद्ध कौशल के कार्यों में सहयोग करना।
(d) वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।

प्रश्न CVIII. गतिविधि आधारित शिक्षण (Activity Based Learning) शिक्षण में अध्यापन हेतु समूह इसलिए आवश्यक है जिसमें -
(a) बालक सामूहिक रूप से एक साथ एक ही स्तर से सीखते हैं।
(b) शिक्षक को मार्गदर्शन की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती है।
(c) प्रत्येक बालक को अपने स्तर से सीखने का अवसर मिलता है।
(d) समूहों में ही गतिविधियों का आयोजन हो सकता है।

प्रश्न CIX. प्राथमिक स्तर पर आगमन विधि सबसे उपयुक्त मानी जाती है क्योंकि -
(a) नियमों एवं सिद्धांतों के द्वारा उदाहरणों से परिचित होते हैं।
(b) शिक्षक बालकों को कक्षा स्तर पर विभिन्न नियमों एवं सिद्धांतों से परिचित करा देता है।
(c) इस विधि में अवधारणाओं को समझाने में कम-से-कम समय लगता है।
(d) उपरोक्त कथनों में से कोई कथन उचित नहीं है।

प्रश्न CX. प्राथमिक स्तर पर दक्षता संवर्धन कार्यक्रम में बच्चों को सिखाने का प्रयास किया जाता है -
(a) पाठों से संबंधित विभिन्न जानकारियां
(b) विविध गतिविधियों के बारे में
(c) पाठ्य सहगामी क्रियाओं के बारे में
(d) उपरोक्त में से कोई कथन सही नहीं है।

प्रश्न CXI. शिक्षक का गणित विषय के मूल्यांकन करने का उद्देश्य नहीं होना चाहिए -
(a) गणित के नियमों, सूत्रों एवं सिद्धांतों को रटना।
(b) व्यावहारिक ज्ञान की प्राप्ति की जानकारी करना।
(c) गणित नियमों एवं सूत्रों को समझते हुए समझना।
(d) गणित के विभिन्न अधिगम क्षेत्रों की उपलब्धि कराना।

प्रश्न CXII. कक्षा में अध्यापन कराते समय बच्चों में नीरसता आ जाने का कारण है -
(a) शिक्षक का एक ही लय एवं धुन में पढ़ाते रहना।
(b) विविध सहायक शिक्षण सामग्री का प्रयोग अध्यापन में न करना।
(c) शिक्षक की शैली ठीक न होना
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न CXIII. गणित विषय की भाषा सहज एवं बोधगम्य होने से -
(a) शिक्षक को सिखाने में सरलता होती है।
(b) बच्चे अवधारणाओं को समझने में रुचि लेने लगते हैं।
(c) समस्याओं का निदान आसानी से किया जा सकता है।
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्रश्न CXIV. कक्षा-कक्ष में दृश्य श्रव्य सामग्री का महत्व है क्योंकि -
(a) ये महत्वपूर्ण साधन हैं इससे अध्यापन की उत्कृष्टता दिखाई देती है।
(b) ये आसानी से उपलब्ध होने वाले साधन हैं शाला की वैभवता इससे बढ़ती है।
(c) शिक्षक को आराम दिलाने में सहायक हैं इनसे बच्चे अपने-आप सीखने लगते हैं।
(d) कुछ कठिन अवधारणाओं को इनके माध्यम से आसानी से सिखाया जा सकता है।

प्रश्न CXV. विद्यालय में गणित शिक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है यदि -
(a) शिक्षक प्रतिदिन विद्यालय आये व विद्यालयीन कार्यों में सहयोग करे।
(b) विद्यालय में गणित कार्नर बनाया जाये व बालकों को निरीक्षण करने का अवसर दें।
(c) विद्यालय की रंगाई पुताई एवं दीवारों पर विभिन्न चार्ट्स व दीवार लेखन कराया जाये।
(d) उपरोक्त कथनों में सभी कथन सत्य प्रतीत होते हैं।

प्रश्न CXVI. सतत आकलन का अंग नहीं है -
(a) साप्ताहिक आकलन
(b) मासिक आकलन
(c) असंज्ञानात्मक क्षेत्रों का आकलन
(d) स्क्रीनिंग परीक्षा लेना।

प्रश्न CXVII. निदानात्मक परीक्षण में शिक्षक द्वारा निम्न में से कौनसे कार्य नहीं किया जाता -
(a) बालकों की त्रुटियों के पारिस्थितिकियों का पता लगाना।
(b) बालकों द्वारा की गई त्रुटियों का पता लगाना।
(c) बालकों द्वारा की गई त्रुटियों के कारणों का पता लगाना।
(d) उपरोक्त कथनों में से कोई नहीं।

प्रश्न CXVIII. गणित विषय का अध्यापन क्रीड़ा विधि द्वारा श्रेष्ठ माना जाता है, इस विधि के प्रयोक्ता माने जाते हैं -
(a) फ्राबेल
(b) हेनरी कार्डवेल कुक
(c) लॉक
(d) बेंजामिन पियर्स।

प्रश्न CXIX. कक्षा दूसरी का एक छात्र स्थानीय मान की अवधारणा को नहीं समझ पा रहा है, शिक्षक को करना चाहिए -
(a) उसे कक्षा से बाहर निकाल देना चाहिए।
(b) उसके पालक को बुलवाकर उसकी शिकायत करना चाहिए।
(c) उसे पुनः क्रमिक रूप से संख्याओं का ज्ञान कराना चाहिए।
(d) उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि इसके कारण कक्षा के अन्य बालक पिछड़ने लगेंगे।

प्रश्न CXX. निम्न में से किस परिवेशीय वस्तु का प्रयोग हम गणित शिक्षण में सहायक शिक्षण सामग्री के रूप में नहीं कर सकते -
(a) सिक्के एवं नोट
(b) खाली बोतलें
(c) दीवार घड़ी
(d) कोई नहीं।


पार्ट-E: पर्यावरण (Environment)

प्रश्न CXXI. निम्न में से किसे हम स्थानीय परिवेश की पर्यावरणीय समस्या के रूप में शामिल कर सकते हैं -
(a) भूगर्भिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन
(b) वनों में आग लग जाने की समस्या
(c) ध्वनि प्रदूषण की समस्या
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न CXXII. पर्यावरण अध्ययन की आवश्यकता के महत्व को स्पष्ट करने वाला बिंदु नहीं है -
(a) पृथ्वी पर समस्त जीवधारियों के जीवन की निरंतरता को बनाये रखना!
(b) भूगर्भिक संसाधनों के दोहन की गति को तेज करना।
(c) ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों के उपयोग पर लगाम लगाना।
(d) उपरोक्त कथनों में से कोई नहीं।

प्रश्न CXXIII. प्राथमिक स्तर पर बालकों को पर्यावरण की शिक्षा दी जानी अनिवार्य है क्योंकि -
(a) सीखना बच्चों का कार्य है।
(b) पर्यावरण ही अन्य विषयों को पढ़ाने का आधार है।
(c) पर्यावरणीय घटनाओं की जानकारी प्रारंभिक काल में ही दी जा सकती है।
(d) प्राथमिक स्तर पर सीखा ज्ञान स्थायी होता है जो भावी जीवन को सुखमय बनाने में लाभदायक है।

प्रश्न CXXIV. पर्यावरण अध्ययन की शिक्षा को अधिक बल मिलेगा यदि शिक्षक -
(a) केवल पर्यावरण के बीच बच्चों को ले जाकर अध्ययन कराते रहें।
(b) विभिन्न विषयों से जोड़कर पर्यावरण विषय पढ़ाएं।
(c) पालकों को पर्यावरण विषय के बारे में जानकारी दें।
(d) पर्यावरण से संबंधित बातों हेतु प्रतिदिन गृहकार्य दिया जाये।

प्रश्न CXXV. पर्यावरणीय अवधारणाओं को स्पष्ट करने हेतु उपयुक्त है -
(a) गतिविधियां
(b) कक्षीय अध्यापन
(c) प्रयोगात्मक कार्य
(d) गृहकार्य।

प्रश्न CXXVI. चार्ट्स एवं मॉडल्स निम्न में से किस अवधारणा को स्पष्ट करने हेतु उपयुक्त माने जाते हैं -
(a) भौगोलिक संरचना की जानकारी
(b) यातायात के साधन एवं विभिन्न दुर्घटनाएँ
(c) सामान्य संक्रामक रोगों की जानकारी
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न CXXVII. पर्यावरण विषय के किस प्रकरण हेतु कठपुतली नृत्य उपयुक्त हो सकता है -
(a) कुपोषण के लक्षण व निदान
(b) वर्षा का होना व बादलों का बनना
(c) सूर्य का पृथ्वी का चक्कर लगाना
(d) मिट्टी का कटाव।

प्रश्न CXXVIII. पर्यावरण अध्ययन में बालकों के सीखने की प्रक्रिया में 'पोर्टफोलियो' अहम भूमिका निभाता है इसमें -
(a) बालकों का सामूहिक लर्निंग रिकार्ड रखा जाता है।
(b) बालक का व्यक्तिगत लर्निंग रिकार्ड रखा जाता है।
(c) बालकों का पाठ्यक्रम होता है जिसमें दक्षताएँ हो जाती हैं।
(d) उपरोक्त में से कोई कथन उचित नहीं है।

प्रश्न CXXIX. बालकों को मुखर अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान करने से -
(a) लाभ होगा, वे पर्यावरण विषय में अधिक रुचि लेंगे।
(b) लाभ नहीं होगा, क्योंकि बालकों में उपयुक्त अभिव्यक्ति क्षमता नहीं होती।
(c) लाभ हो सकता है, यदि वे आपसी विचार मंथन के बाद अभिव्यक्ति देंगे।
(d) बालकों के ज्ञानार्जन हेतु उनकी बातें करने की आदतों का फायदा उठाया जा सकता है।

प्रश्न CXXX. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तकों में नारों को शामिल किया जाता है जिससे -
(a) विभिन्न प्रकरणों में निर्णय की योग्यता व उत्सुकता का विकास होता है।
(b) किसी विषयगत बात की अभिव्यक्ति के कौशल का विकास होता है।
(c) किसी अवधारणा को सहज ढंग से ग्रहण करने की योग्यता स्थापित करना।
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न CXXXI. पर्यावरण विषय के अध्यापन हेतु किसी कक्षा में सरल प्रयोग एवं योजना कार्य पर काम करने से -
(a) बच्चों पर नियंत्रण व अनुशासन स्थापित होता है।
(b) बच्चों को स्वयं सीखने एवं अवलोकन करने की क्षमता का विकास होता है।
(c) बड़ी कक्षाओं में किस तरह कार्य किये जाते हैं उनकी नकल करने की क्षमता विकसित होती है।
(d) भ्रमण कार्य में किये गए अवलोकनों की सत्यता को परखने हेतु आवश्यक कार्य किया जाता है।

प्रश्न CXXXII. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण विषय का अध्यापन कराने का उद्देश्य नहीं है -
(a) पर्यावरण से संबंधित कठिन शब्दावली व परिभाषाओं को समझ हेतु बोझ डालना।
(b) मानव जीवन का पर्यावरण से सरोकार की शिक्षा प्रदान करना।
(c) वातावरण की शुद्धता हेतु बालकों के क्रियाकलापों के बारे में बातचीत करना।
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्रश्न CXXXIII. पर्यावरण अध्ययन का अध्यापन कराते समय बालकों के अनुभवों को शिक्षक को सुनना चाहिए जिससे -
(a) बच्चों के पर्यावरण के प्रति भावों का पता चल जाता है।
(b) भाषा संप्रेषण में सुधार किया जा सके।
(c) बच्चों के अनुभवों को विषय से जोड़कर पढ़ाने से विषय अधिक रुचिकर हो जाता है।
(d) (विकल्प स्पष्ट नहीं)

प्रश्न CXXXIV. यदि आप कक्षा के कक्षा शिक्षक हैं और पर्यावरण विषय के अंतर्गत भ्रमण की योजना बनाते हैं, भ्रमण में आप बच्चों को क्या न करने का निर्देश देंगे -
(a) विभिन्न पर्यावरणीय वस्तुओं को छूना, देखना।
(b) किसी जन्तु या पत्ती के आवास के निरीक्षण के दरम्यान उसकी टूट-फूट की आजादी।
(c) आपस में बातें करना एवं व्यक्तिगत रूप से परीक्षण करना।
(d) भ्रमण के अनुभवों का अभिलेखीकरण करना।

प्रश्न CXXXV. वर्तमान समय पर गंदगी व कूड़े कचरे के निपटान की एक बड़ी समस्या है, गंदगी के निराकरण हेतु कूड़े कचरे के निपटारे हेतु उपयुक्त होगा कि -
(a) गहरा गड्ढा खोदकर उसमें गाड़ दिया जाये।
(b) कूड़े को इकट्ठा कर गाँवों या शहरों के बाहर जला दिया जाये।
(c) सूनसान जगह पर कचरा को फेंक दिया जाये।
(d) सभी प्रकार के कूड़े कचरे से खाद बना ली जाये।

प्रश्न CXXXVI. निम्न में से मांस के उत्पादन के लिए निम्न में से सर्वाधिक उपयोगी पशु है -
(a) भेड़
(b) गाय
(c) घोड़ा
(d) सुअर।

प्रश्न CXXXVII. बच्चों में विभिन्न काम-धंधों की समझ विकसित करने हेतु बालकों को समझाया जा सकता है -
(a) धंधों से संबंधित विविध गतिविधियाँ कराकर।
(b) धंधों का प्रत्यक्ष दर्शन कराकर।
(c) विभिन्न कामगारों को बारी-बारी से कक्षा में बुलाकर जानकारी प्राप्त करना।
(d) कक्षा में शिक्षक द्वारा व्याख्या करके।

प्रश्न CXXXVIII. भोजन के तत्काल पश्चात् कौनसा आसन किये जाने से लाभ पहुँचता है -
(a) मयूरासन
(b) भुजंगासन
(c) पद्मासन
(d) वज्रासन।

प्रश्न CXXXIX. निम्न में उत्तम आवास की विशेषता नहीं है -
(a) जलवायु के प्रभाव से सुरक्षा प्रदान करे।
(b) जमीन के निचले हिस्से में बने हों ताकि आंधी तूफान से बचा जा सके।
(c) आवास में मजबूत एवं पकी हुई सामग्री उपयोग की गई हो।
(d) आवास स्थल पर पहुँचने हेतु उपयुक्त मार्ग बना हुआ हो।

प्रश्न CXL. हीनजन्य रोगों की सुरक्षा हेतु उपयुक्त हैं -
(a) (स्पष्ट नहीं)
(b) फल एवं सब्जियाँ
(c) अनाज
(d) ईंधन आदि।

प्रश्न CXLI. बैसाखी पर्व मनाया जाता है -
(a) हिंदुओं द्वारा फसल की बुवाई से पूर्व
(b) ईसाइयों द्वारा ईसा मसीह की शहादत को याद करने
(c) सिक्खों द्वारा फसल आने की खुशी में
(d) उपरोक्त में से कोई कथन उचित नहीं है।

प्रश्न CXLII. व्यक्ति द्वारा प्रतिदिन संतुलित भोजन करने से -
(a) व्यक्ति की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।
(b) विभिन्न रोगों से मुक्त रहेगा।
(c) रोग रोधक क्षमता का विकास होगा।
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्रश्न CXLIII. भूकंप जैसे आपदाओं से बचने के लिए -
(a) घास फूस के मकान बनाये जाने चाहिए।
(b) मिट्टी के मकानों में लकड़ी आदि का प्रयोग द्वारा मकान बनाया जाना चाहिए।
(c) सीमेंट कांक्रीट के पक्के मकानों की उपरी मंजिल पर निवास का प्रबंध करना चाहिए।
(d) उपरोक्त कथनों में सभी कथन असत्य हैं।

प्रश्न CXLIV. फसल चक्र में आवश्यक बात नहीं है -
(a) खेत को परती छोड़ देना।
(b) एक प्रकार की फसल के बाद दूसरे प्रकार की फसल बोना।
(c) गहरी जड़ वाली फसलों के बाद उथली जड़ वाली फसलों को बोना।
(d) मिश्रित फसलों की खेती करना।

प्रश्न CXLV. सूर्यग्रहण वर्ष में पड़ सकते हैं -
(a) केवल एक बार
(b) केवल दो बार
(c) अधिक से अधिक तीन बार
(d) जितनी बार भी सूर्य, चन्द्र व पृथ्वी की एक सीध में होने की स्थिति बन सके।

प्रश्न CXLVI. 'सूर्यउत्तरायण' की स्थिति में -
(a) पृथ्वी का उत्तरी भाग सूर्य के सामने आने लगता है।
(b) सूर्य पृथ्वी के उत्तरी भाग में आने लगता है।
(c) पृथ्वी का दक्षिणी भाग सूर्य के सामने जाने लगता है।
(d) सूर्य पृथ्वी के दक्षिणी भाग में आने लगता है।

प्रश्न CXLVII. सजीव एवं निर्जीव में कौनसी समानता निहित नहीं होती है -
(a) दोनों का परिमाण होता है।
(b) दोनों एक दूसरे का उपभोग कर सकते हैं।
(c) स्थान घेरने की क्षमता होती है।
(d) गुरुत्वाकर्षण के कारण पृथ्वी से बँधे हुए हैं।

प्रश्न CXLVIII. जल यातायात निम्न में से किस प्रदेश के लिए उपयोगी नहीं है -
(a) महाराष्ट्र
(b) तमिलनाडु
(c) मध्य प्रदेश
(d) उपरोक्त में कोई नहीं।

प्रश्न CXLIX. रासायनिक उर्वरकों की अपेक्षा जैविक खादों के प्रयोग पर बल दिये जाने का उपयुक्त कारण हो सकता है -
(a) रासायनिक खाद महंगे परन्तु जैविक खाद सस्ते होते हैं।
(b) रासायनिक खाद हानिकारक गैसों को वायुमंडल में छोड़ते हैं जबकि जैविक खाद नहीं।
(c) रासायनिक खाद भूमि की उर्वरा शक्ति को नष्ट करते हैं जबकि जैविक खाद से उर्वराशक्ति बढ़ती है।
(d) यह केवल भ्रम है जबकि दोनों खाद उपयोगी हैं।

प्रश्न CL. मृदा प्रदूषण को बढ़ाने में सबसे अधिक अनुपात है -
(a) प्लास्टिक
(b) जीवजंतुओं के जीवाश्म
(c) पेड़ों की पत्तियाँ
(d) मानव मल।


उत्तर शीट (Answer Sheet)

[I] b,
[II] d,
[III] c,
[IV] d,
[V] a,
[VI] d,
[VII] c,
[VIII] d,
[IX] d,
[X] a,
[XI] c,
[XII] d,
[XIII] a,
[XIV] d,
[XV] d,
[XVI] c,
[XVII] a,
[XVIII] d,
[XIX] d,
[XX] b,
[XXI] a,
[XXII] c,
[XXIII] a,
[XXIV] d,
[XXV] d,
[XXVI] a,
[XXVII] b,
[XXVIII] d,
[XXIX] c,
[XXX] d,
[XXXI] d,
[XXXII] d,
[XXXIII] b,
[XXXIV] d,
[XXXV] d,
[XXXVI] b,
[XXXVII] b,
[XXXVIII] d,
[XXXIX] d,
[XL] b,
[XLI] b,
[XLII] d,
[XLIII] c,
[XLIV] b,
[XLV] c,
[XLVI] a,
[XLVII] b,
[XLVIII] c,
[XLIX] d,
[L] b,
[LI] a,
[LII] b,
[LIII] b,
[LIV] a,
[LV] c,
[LVI] c,
[LVII] c,
[LVIII] c,
[LIX] a,
[LX] b,
[LXI] a,
[LXII] c,
[LXIII] d,
[LXIV] d,
[LXV] b,
[LXVI] a,
[LXVII] c,
[LXVIII] c,
[LXIX] a,
[LXX] d,
[LXXI] c,
[LXXII] ii,
[LXXIII] iv,
[LXXIV] b,
[LXXV] c,
[LXXVI] c,
[LXXVII] c,
[LXXVIII] c,
[LXXIX] b,
[LXXX] c,
[LXXXI] b,
[LXXXII] a,
[LXXXIII] b,
[LXXXIV] a,
[LXXXV] c,
[LXXXVI] d,
[LXXXVII] d,
[LXXXVIII] a,
[LXXXIX] c,
[XC] c,
[XCI] d,
[XCII] c,
[XCIII] b,
[XCIV] d,
[XCV] c,
[XCVI] b,
[XCVII] c,
[XCVIII] a,
[XCIX] d,
[C] b,
[CI] b,
[CII] c,
[CIII] a,
[CIV] d,
[CV] a,
[CVI] a,
[CVII] c,
[CVIII] c,
[CIX] d,
[CX] d,
[CXI] a,
[CXII] d,
[CXIII] d,
[CXIV] d,
[CXV] d,
[CXVI] d,
[CXVII] a,
[CXVIII] b,
[CXIX] c,
[CXX] d,
[CXXI] c,
[CXXII] b,
[CXXIII] d,
[CXXIV] b,
[CXXV] a,
[CXXVI] d,
[CXXVII] a,
[CXXVIII] b,
[CXXIX] c,
[CXXX] d,
[CXXXI] b,
[CXXXII] a,
[CXXXIII] c,
[CXXXIV] b,
[CXXXV] d,
[CXXXVI] d,
[CXXXVII] a,
[CXXXVIII] d,
[CXXXIX] b,
[CXL] b,
[CXLI] c,
[CXLII] d,
[CXLIII] d,
[CXLIV] a,
[CXLV] d,
[CXLVI] a,
[CXLVII] d,
[CXLVIII] c,
[CXLIX] c,
[CL] a

उपरोक्त जानकारी से संबंधित pdf नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं। यदि आप डाउनलोड करना चाहें हैं तो Download pdf के हरे बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।👇

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

💬 टिप्पणियाँ (Comments) 0
अभी कोई कमेंट नहीं है!

पहला कमेंट आप करें और इस पोस्ट को बेहतर बनाएं। 🌟

📝 अपनी राय दें (Post Your Comment)

🧮 8 + 4 = ?
🔒 सुरक्षा कोड सत्यापित करें

📂 श्रेणियाँ