Logo
s

द्विरुक्ति शब्द क्या हैं? द्विरुक्ति शब्दों के प्रकार | What is Dwirukti Shabd in Hindi

By: RF competition   Copy       Share
 (55)          18534

द्विरुक्ति शब्द

एक ही उक्ति शब्द जब दो बार उच्चारित होती है, तो उसे द्विरुक्ति कहते हैं। इनकी रचना सार्थक शब्दों की आवृत्ति से होती है। द्विरुक्ति का आशय भी दोहराना होता है।

आइये नीचे एक अनुच्छेद को पढ़ें–
एक वृद्ध धीरे-धीरे चल रहा था। वह बहुत दिनों से बीमार था। घर-घर घूमकर सामान बेचता रहता था। एक दिन उसके बच्चे ने बार-बार बाहर जाने के लिए मना किया, किंतु वह नहीं माना और बाहर निकल गया। वृद्ध हँस-हँसकर बच्चों से बात करता और लाल-लाल, छोटे-छोटे खिलौने उनकी रुचि के अनुसार आसानी से बेचने में सफल हो जाता। उस दिन उसने द्वार-द्वार जाकर सामान बेचा। शाम को जब घर वापस आया तो वह प्रसन्न था। क्योंकि वह बहुत पैसा कमा कर लाया था।
उक्त अनुच्छेद में रेखांकित शब्द–
धीरे-धीरे
घर-घर
बार-बार
हँस-हँस
लाल-लाल
छोटे-छोटे
द्वार-द्वार

ये शब्द दोहराए गए हैं-
अतः ये शब्द द्विरुक्ति शब्द कहलाते हैं।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. शब्द क्या है- तत्सम एवं तद्भव शब्द
2. देशज, विदेशी एवं संकर शब्द
3. रूढ़, योगरूढ़ एवं यौगिकशब्द
4. लाक्षणिक एवं व्यंग्यार्थक शब्द
5. एकार्थक शब्द किसे कहते हैं ? इनकी सूची
6. अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं उनकी सूची
7. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (समग्र शब्द) क्या है उदाहरण
8. पर्यायवाची शब्द सूक्ष्म अन्तर एवं सूची
9. शब्द– तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, रुढ़, यौगिक, योगरूढ़, अनेकार्थी, शब्द समूह के लिए एक शब्द
10. हिन्दी शब्द- पूर्ण पुनरुक्त शब्द, अपूर्ण पुनरुक्त शब्द, प्रतिध्वन्यात्मक शब्द, भिन्नार्थक शब्द

द्विरुक्ति शब्दों के प्रकार

शब्दों की द्विरुक्ति निम्नलिखित प्रकार की हो सकती है-
1. संज्ञा शब्द की द्विरुक्ति– जब संज्ञा शब्द बार-बार आए तो वहां संज्ञा शब्दों की द्विरुक्ति होती है।
जैसे– घर-घर, द्वार द्वार
2. सर्वनाम शब्द की द्विरुक्ति– जहाँ कहीं सर्वनाम शब्द दो बार बार बार आए तो वहाँ सर्वनाम द्विरुक्ति होती है।
जैसे– अपना-अपना
3. विशेषण की द्विरुक्ति– विशेषण शब्दों के दो बार साथ साथ आने पर विशेषण की द्विरुक्ति होती है।
जैसे– छोटे-छोटे, लाल-लाल
4. क्रिया विशेषण संबंधी द्विरुक्ति– जहाँ कहीं क्रिया विशेषण शब्द दो बार एक साथ आए तो वहाँ क्रिया विशेषण द्विरुक्ति होती है।
जैसे– धीरे-धीरे
5. क्रिया शब्द की द्विरुक्ति– जब क्रिया शब्द एक साथ दो बार आते हैं वहां क्रिया शब्द की द्विरुक्ति होती है।
जैसे– आते-आते जाते-जाते
6. विस्मयादिबोधक शब्द की द्विरुक्ति– जब विस्मयादिबोधक शब्द एक साथ दो बार आ जाएँ वहाँ विस्मयादिबोधक शब्दों की द्विरुक्ति होती है।
जैसे– हरे-हरे, राम-राम
7. विभक्ति शब्द की द्विरुक्ति– जब साथ साथ आए शब्दों के मध्य विभक्ति का प्रयोग हो वहाँ विभक्ति शब्दों की द्विरुक्ति होती है।
जैसे– गाँव-का-गाँव, पास ही पास

आपने उक्त द्विरुक्ति शब्दों के बारे में आपने जान लिया है। अब नीचे दिये गये शब्द किस प्रकार की द्विरुक्ति के अंतर्गत आयेंगे? अपना अभ्यास करें।
गिरते-गिरते, खड़े-खड़े, कुछ-न-कुछ, कभी-कभी, कौन-कौन, ठीक-ठोक, मन-ही-मन, दूर-दूर, धीरे-धीरे, कहते-कहते।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. 'ज' का अर्थ, द्विज का अर्थ
2. भिज्ञ और अभिज्ञ में अन्तर
3. किन्तु और परन्तु में अन्तर
4. आरंभ और प्रारंभ में अन्तर
5. सन्सार, सन्मेलन जैसे शब्द शुद्ध नहीं हैं क्यों
6. उपमेय, उपमान, साधारण धर्म, वाचक शब्द क्या है.
7. 'र' के विभिन्न रूप- रकार, ऋकार, रेफ
8. सर्वनाम और उसके प्रकार

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे के 👇विडियो को देखें।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope, the above information will be useful and important.)
Thank you.
R.F. Tembhre
(Teacher)
EduFavour.Com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें.)
Comments 0
No comments yet. Be the first to comment!

Post Your Comment

9 + 2 = ? Simple math to prevent spam

Categories

Subscribe